⚡ ब्रेकिंग News

सासाराम में 2 जून को लगेगा बिजली विभाग का “सहयोग शिविर”, पंचायत स्तर पर होगा समस्याओं का समाधानl

  

 खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl

अनिल कुमार/सासाराम/रोहतास:

दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) के विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, सासाराम द्वारा 2 जून को जिले के विभिन्न पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का उद्देश्य उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना है।

बिजली विभाग के अनुसार शिविर में उपभोक्ताओं को बिजली बिल सुधार, नया विद्युत कनेक्शन, स्मार्ट प्रीपेड मीटर संबंधी सहायता, खराब मीटर की मरम्मत, बकाया भुगतान, लोड वृद्धि, शिकायत निवारण एवं अन्य तकनीकी समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराया जाएगा।

शिविर में मिलने वाली प्रमुख सेवाएं

बिजली बिल में सुधार

नया बिजली कनेक्शन

स्मार्ट प्रीपेड मीटर संबंधी सहायता

खराब मीटर की जांच एवं सुधार

बकाया राशि भुगतान संबंधी जानकारी

लोड वृद्धि की प्रक्रिया

शिकायतों का त्वरित निवारण

अन्य तकनीकी समस्याओं का समाधान

2 जून को इन पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर

नौहट्टा – मोड़िहा

बिक्रमगंज – खैराखुर्द

सासाराम – करसेरुआ

दिनारा – अकोढ़ा

सूर्यपुरा/दावथ – शिवोबहार

करगहर – शिवन

कोचस – कपसिया

शिवसागर – पड़री

रोहतास – बकनौरा

काराकाट – सोनवर्षा एवं अमौना

नासरीगंज – धनाव

नोखा – यदुनाथपुर

तिलौथू – चितौली

अकोढ़ीगोला – पकड़िया

डेहरी – गंगौली

राजपुर – बरना

उपभोक्ताओं को मिलेगा यह लाभ

शिविर में ऊर्जा संरक्षण, सुरक्षित विद्युत उपयोग, स्मार्ट प्रीपेड मीटर के फायदे, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना तथा अन्य सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी जाएगी। विभाग ने अधिक से अधिक उपभोक्ताओं से शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराने की अपील की है।

बिजली विभाग का संदेश:

"अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लें एवं अपनी समस्याओं का समाधान पाएं। हमारा उद्देश्य पारदर्शी, सरल एवं सुलभ बिजली सेवाएं उपलब्ध कराना है।"

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...