⚡ ब्रेकिंग News

तिलौथू- थाना चौक के पास दर्दनाक सड़क हादसा: 18 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहरामl


 खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl 

मुकेश कुमार/तिलौथू/रोहतास:

तिलौथू थाना चौक के समीप शनिवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। मृतक की पहचान स्थानीय व्यवसायी नंदलाल प्रजापति के 18 वर्षीय पुत्र के रूप में हुई है। युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक शनिवार रात किसी कार्य से बाहर निकला था। इसी दौरान वह थाना चौक के पास सड़क पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक भारी वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसे की खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। बेटे का शव देखकर परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना पूरे इलाके में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की।

सूचना मिलने पर तिलौथू थानाध्यक्ष शुभम कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही दुर्घटना में शामिल वाहन और चालक की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना चौक और बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। कई वाहन तेज गति से गुजरते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से स्पीड कंट्रोल, ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ करने, स्पीड ब्रेकर लगाने तथा भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण की मांग की है।

इस हृदयविदारक घटना के बाद तिलौथू बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। लोगों ने मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...