खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl
रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास:
रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र में गुरुवार 7 मई 2026 की शाम करीब 6:50 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा हरना और शुकरौली बीघा के बीच दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में हुआ।
जानकारी के अनुसार, टिपा गांव निवासी प्रशांत कुमार (28 वर्ष), पिता राजेंद्र सिंह की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रशांत अपने दो भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी और उनकी एक छोटी बेटी भी है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम छा गया।
वहीं दूसरी बाइक पर सवार भूडवा गांव निवासी मंजय कुमार (17 वर्ष), पिता सीताराम रजवार की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मंजय दो भाइयों में सबसे छोटे थे। बताया जा रहा है कि परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हादसे में घायल नीपु कुमार, पिता मुकेश चंद्रवंशी का अस्पताल में इलाज जारी है। नीपु अपने परिवार के इकलौते बेटे बताए जा रहे हैं, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है।
घायलों में अमरजीत कुमार, पिता विंध्याचल रजवार का नाम भी शामिल है। अमरजीत चार भाइयों में तीसरे नंबर पर हैं। उनका भी इलाज अस्पताल में चल रहा है।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
_1.jpeg)
Post a Comment