⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा- द्वार पूजा में बवाल: बारातियों पर हमला, कई घायल – SC/ST एक्ट में केस दर्जl


 खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl 

रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास:

शादी की खुशियां उस वक्त तनाव में बदल गईं, जब द्वार पूजा के दौरान विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। थाना क्षेत्र के बंका मोड़ के पास स्थित नौडीहा गांव में शनिवार देर रात बारातियों के साथ मारपीट की घटना सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, बारात पहुंचने के बाद द्वार पूजा की रस्म चल रही थी। इसी दौरान नौडीहा और पास के पूर्णाडीह गांव के कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस घटना में कई बाराती घायल हो गए।

इन पर लगा आरोप:

शेखर चंद्रवंशी, सचिन चंद्रवंशी, कल्लू चंद्रवंशी और आजाद चंद्रवंशी पर मारपीट और हंगामा करने का आरोप लगाया गया है।

घायलों का इलाज नौहट्टा सरकारी अस्पताल में कराया गया।

दुल्हन की मां के बयान पर रविवार को थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। शिकायत में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

पुलिस कार्रवाई:

थानाध्यक्ष दीवाकर कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सचिन चंद्रवंशी और आजाद चंद्रवंशी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...