⚡ ब्रेकिंग News

रोहतास में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, हजारों उपभोक्ताओं को मिला लाभ


Tahalka Aawaz आपकी आवाज 
 

रोहतास जिले में स्वच्छ, सुरक्षित और किफायती ईंधन उपलब्ध कराने की दिशा में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। अब तक जिले में कुल 2761 मीटर पाइपलाइन स्थापित की जा चुकी है, जबकि 1943 उपभोक्ताओं को लाइव कनेक्शन मिल चुका है। वर्तमान में करीब 70% कनेक्शन सक्रिय हैं।

सासाराम के कई इलाकों में शुरू हुई सुविधा

सासाराम शहर के बैंक कॉलोनी, चंद्रवंशी नगर, फजलगंज, गांधी नगर, गीता घाट कॉलोनी, माइको एरिया, न्यू एरिया, प्रभाकर मोड़, राज कॉलोनी, चाणक्य कॉलोनी, न्यू बैंक कॉलोनी, तेतरी और एनएमसीएच कैंपस जमुहार समेत कई क्षेत्रों में PNG पाइपलाइन बिछाकर कनेक्शन चालू कर दिए गए हैं।

जिला पदाधिकारी कॉलोनी में भी जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, सिविल सर्जन और अनुमंडल पदाधिकारी के आवासों में PNG आपूर्ति के लिए पाइपलाइन फिटिंग और तकनीकी कार्य शुरू हो चुका है।

डेहरी क्षेत्र में भी विस्तार

डेहरी क्षेत्र के गांधी नगर, जखी बिगहा, बारह पत्थर, जाला कॉलोनी, थाना चौक और पाली रोड में भी PNG सुविधा शुरू कर दी गई है।

जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि जिन घरों में कनेक्शन तैयार स्थिति में हैं, वहां जल्द से जल्द गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...