⚡ ब्रेकिंग News

सासाराम- भाजपा का 47वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया

 


Tahalka Aawaz आपकी आवाज 

केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता — श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह टाइगर

सासाराम, 6 अप्रैल 2026

रोहतास जिला भाजपा कार्यालय में आज भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला कार्यालय परिसर में झंडोत्तोलन के साथ हुई, जिसे बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह टाइगर ने किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

इसके बाद कार्यालय के सभागार में दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। जिलाध्यक्ष संतोष पटेल ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के “मिशन 2047” को सफल बनाने के लिए संकल्पपूर्वक कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने पार्टी की उपलब्धियों और विकास कार्यों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में जिला प्रभारी हिमांशु चतुर्वेदी एवं निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुशील चंद्रवंशी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए भाजपा के संगठनात्मक विस्तार और उपलब्धियों की चर्चा की।

मुख्य अतिथि मंत्री संजय सिंह टाइगर ने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 से लेकर अब तक के विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठित होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।

कार्यक्रम का संचालन मुख्यालय प्रभारी अरुण कुमार पांडेय ने किया। इस अवसर पर जिला के महामंत्री प्यारे लाल ओझा, विवेक सिंह, संतोष शर्मा सहित कई पदाधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...