⚡ ब्रेकिंग News

रोहतास में मंदिर चोरी का खुलासा, अंतरजिला गिरोह के 6 अपराधी गिरफ्तारl


 Tahalka Aawaz आपकी आवाज

जिगनी गांव के महावीर मंदिर में हुई चोरी का पर्दाफाश, सोने-चांदी के जेवरात बरामद

रोहतास से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां संझौली थाना क्षेत्र के जिगनी गांव स्थित महावीर मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।

पुलिस ने अंतरजिला संगठित गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपितों के पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात और अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं।बताया जा रहा है कि 21 मार्च की रात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया था।

रोहतास जिले के संझौली थाना क्षेत्र के जिगनी गांव में स्थित महावीर मंदिर में 21 मार्च की रात चोरी की बड़ी घटना सामने आई थी।अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और पूजा सामग्री चोरी कर ली थी। घटना के बाद संझौली थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंतरजिला संगठित गिरोह का पर्दाफाश कर दिया।

इस कार्रवाई में कुल छह अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी किए गए जेवरात और अन्य सामान भी बरामद कर लिया है।

फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके आपराधिक इतिहास की जांच में जुटी हुई है।

रोहतास से रिपोर्ट, लगातार अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...