⚡ ब्रेकिंग News

सासाराम में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान सम्पन्न, पूर्व नगर अध्यक्ष को दी गई श्रद्धांजलि


Tahalka Aawaz आपकी आवाज 

शंकर कुमार गौंड/सासाराम (रोहतास)- 

दिनांक 08 अप्रैल 2026, बुधवार 

सासारामशहर के जानी बाजार स्थित आनंद वाटिका में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पश्चिमी के अध्यक्ष संदीप सोनी ने की।

इस अवसर पर पार्टी के स्थापना दिवस से लेकर अब तक के सफर पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि कभी दो सीटों से शुरुआत करने वाली पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। इसका श्रेय पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को जाता है, जिन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान की सोच दी।

वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी परिवारवाद की राजनीति नहीं करती, बल्कि कार्यकर्ताओं के बल पर आगे बढ़ती है। पार्टी में कोई भी कार्यकर्ता अपनी मेहनत के दम पर किसी भी पद तक पहुंच सकता है।

कार्यक्रम के समापन के बाद भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष सोनू सिन्हा के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई और श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस कार्यक्रम में भाजपा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष सुशील चंद्रवंशी, प्रदेश कार्यकारी सदस्य सुधीर सिंह, दीपक पटवा, सरदार सूचित सिंह पप्पू, प्रशिक्षण महाअभियान के जिला प्रभारी अरुण पांडे, जिला मंत्री डॉ. शिवनाथ चौधरी, जिला प्रवक्ता विनोद सिंह उज्जैन, रजनीश कुमार वर्मा, महिला मोर्चा की सरिता सिंह, युवा मोर्चा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, किसान मोर्चा के जिला मंत्री कौशल कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अलावा सुजीत गोंड, सुरेंद्र पांडेय, सुशील सोनी, कपिल देव चौधरी, राम अवधेश सिंह, बलजीत कुमार, अरुण कांस्यकार, जितेंद्र केशरी, सुधीर चंद्रवंशी, विनोद गोस्वामी, सरदार अमित सिंह, उमेश रावत, विकास साहू, सन्नी चौरसिया, छट्टू पाल, अजय सिंह, सरदार हरदीप सिंह, सरदार मुन्ना सिंह, अखिलेश कुमार उर्फ पप्पू, अजय कुमार सिंह, राजू वर्मा, नंदू वर्मा, राकेश श्रीवास्तव, सतीश कुमार, मनीष साहू, गणेश गुप्ता, प्रकाश चंद्रा, उमा शंकर सोनी, शंकर कुमार गोंड, भोला प्रसाद मेहता, संजय शर्मा, उज्जवल श्रीवास्तव, संजय कुमार, सतीश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक मजबूती और विचारधारा के प्रसार पर विशेष जोर दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...