Tahalka Aawaz आपकी आवाज
रोहतास। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण नर्सिंग कॉलेज, जमुहार में विश्व स्वास्थ्य दिवस बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन एम.एससी. नर्सिंग विद्यार्थियों एवं मेडिकल-सर्जिकल नर्सिंग विभाग द्वारा आठवें सेमेस्टर के छात्रों के लिए किया गया।
इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम “लोगों, जानवरों, पौधों और धरती को बचाने के लिए वैज्ञानिक सहयोग की ताकत” पर आधारित थी, जिसे पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम डीन-कम-प्रिंसिपल प्रो. डॉ. के. लता के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में उप प्राचार्या प्रो. डॉ. श्वेता शर्मा, विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. पी. पोन्नारसी सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख, संकाय सदस्य एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत एम.एससी. नर्सिंग द्वितीय वर्ष की छात्रा माधुरी कुमारी के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। इसके बाद सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें अतिथियों को सम्मानित किया गया।
मेडिकल-सर्जिकल नर्सिंग विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. पी. पोन्नारसी ने थीम का परिचय देते हुए वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने में वैज्ञानिक सहयोग की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं, डीन-कम-प्रिंसिपल प्रो. डॉ. के. लता ने अपने मुख्य संबोधन में इंटीग्रेटेड हेल्थकेयर अप्रोच और सामुदायिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने में स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।
इसके बाद आयोजित पैनल डिस्कशन में एम.एससी. नर्सिंग के द्वितीय वर्ष के छात्रों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
लोगों की सुरक्षा पर माधुरी कुमारी
जानवरों की सुरक्षा पर अनु कुमारी
पौधों की सुरक्षा पर प्रज्ञा कुमारी
ग्रह की सुरक्षा पर अक्षय दीप दीवान
सभी प्रस्तुतियों में मानव स्वास्थ्य, पशु स्वास्थ्य और पर्यावरणीय संतुलन के बीच समन्वय तथा वैज्ञानिक सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में शिवांशु कुमार (नर्सिंग ट्यूटर) ने चर्चा के मुख्य बिंदुओं का सार प्रस्तुत किया। धन्यवाद ज्ञापन अनु कुमारी द्वारा किया गया, जिसमें सभी अतिथियों, आयोजकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।
कुल मिलाकर यह कार्यक्रम ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा, जिसने वैश्विक स्वास्थ्य और पर्यावरणीय संतुलन को बढ़ावा देने में वैज्ञानिक सहयोग के महत्व को प्रभावी ढंग से उजागर किया

Post a Comment