रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास:-
नौहट्टा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शनिवार को जानकी नवमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने माता जानकी (सीता) एवं भगवान राम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
सुबह से ही मंदिरों और घरों में धार्मिक अनुष्ठानों का दौर शुरू हो गया। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और रामचरित मानस के अखंड पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं ने व्रत रखकर परिवार की खुशहाली के लिए माता जानकी की आराधना की।
गांवों के ठाकुरबाड़ी मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जहां दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया। बच्चों और युवाओं में भी इस पर्व को लेकर खास उत्साह देखा गया।
महादेव खोह में भगवान भोलेनाथ को रामचरित मानस एवं रामाष्टकम का पाठ सुनाया गया। आचार्य सुरेश शास्त्री एवं संचालक राधा सूत सिंहा ने बताया कि यह पर्व क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का प्रतीक है।
संध्या आरती के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। #JanakiNavami #Nauhatta #ReligiousCelebration #Bhakti

Post a Comment