⚡ ब्रेकिंग News

रोहतास: सदर अस्पताल की बदहाली पर भड़कीं SDM, 3 दिन का दिया अल्टीमेटमl

 


खबर: Tahalka Aawaz आपकी आवा

चीफ एडिटर- रवि प्रकाश दुबे/सासाराम/रोहतास:- 

सासाराम सदर अस्पताल और ट्रामा सेंटर की चरमराई व्यवस्था को लेकर शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) डॉ. नेहा कुमारी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामने आई अव्यवस्थाओं ने स्वास्थ्य विभाग के दावों की पोल खोल दी।
अस्पताल में गंदगी और लापरवाही देख SDM ने ऑन-ड्यूटी अधिकारियों व कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि मुख्यालय के अस्पताल में ऐसी लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रमुख खामियां: ▪️ ट्रामा सेंटर में मरीजों के लिए पीने का शुद्ध पानी तक उपलब्ध नहीं
▪️ वार्ड बॉय अपने ड्यूटी स्थान से गायब मिलेl
▪️ साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराबl

SDM का अल्टीमेटम: डॉ. नेहा कुमारी ने साफ शब्दों में कहा कि अगर 3 दिनों के भीतर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो जिम्मेदार अधिकारियों से लिखित जवाब तलब किया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


अब देखना होगा कि तय समय सीमा में अस्पताल प्रशासन सुधार करता है या नहीं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...