खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl
रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास:
नौहट्टा क्षेत्र सहित महादेव खोह में अचानक मौसम ने करवट ले ली है। बेमौसम बारिश के साथ एक बार फिर ओलावृष्टि शुरू हो गई है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तेज हवा और ओलों के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है।
स्थानीय लोगों से अपील की जा रही है कि झरनों और प्राकृतिक नजारों को देखने के लिए भीड़ न लगाएं। खासकर जिन घरों में शादी-विवाह जैसे कार्यक्रम हैं, वे अपने रिश्तेदारों को फिलहाल महादेव खोह की ओर न भेजें।
प्रशासन और ग्रामीणों का कहना है कि यह बारिश अस्थायी है और पानी जल्द ही सूख जाएगा, लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचना ही बेहतर होगा।

إرسال تعليق