⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा में परशुराम जयंती को धूमधाम से मनाने का निर्णय, बैठक में मूर्ति अनावरण पर चर्चाl

खबर: Tahalka Aawaz आपकी आवाज 

चीफ एडिटर- रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास:

प्रखंड क्षेत्र के नौहट्टा में शुक्रवार को पूर्व प्रमुख निर्मल दुबे के आवास पर परशुराम जयंती मनाने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी उज्ज्वल दुबे ने की।

बैठक में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी की जयंती को इस वर्ष धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान उनकी भव्य मूर्ति के अनावरण को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि सनातन धर्म में पूजित देवताओं के आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु भव्य मूर्ति का अनावरण आवश्यक है। साथ ही समाजहित में भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

बैठक में भानु प्रताप मिश्रा, दीपक चौबे, अभय तिवारी, दीपक दुबे, अरविंद दुबे, सत्य प्रकाश दुबे, सानू दुबे, जितेंद्र दुबे, अमित दुबे, नवनीत दुबे, राजेश उपाध्याय, राज किशोर दुबे, सतीश दुबे, सौरभ दुबे, अमरेश दुबे, बबलू पांडे, चंदन दुबे, पंकज दुबे, डबल तिवारी, मधुसूदन तिवारी, राकेश चौबे, चंद चौबे, शक्ति पांडे, आनंद मोहन तिवारी, आशुतोष दुबे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...