⚡ ब्रेकिंग News

रोहतास में 4.60 लाख मकानों की स्व-गणना शुरू, 1 मई तक चलेगा अभियान: डीएम


 खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाज 

शंकर कुमार गौंड/सासाराम:- 

रोहतास जिले में कुल 4 लाख 60 हजार 345 कच्चे-पक्के मकानों की स्व-गणना शुक्रवार, 17 अप्रैल से शुरू हो गई है। इनमें शहरी क्षेत्र में 69 हजार 951 तथा ग्रामीण क्षेत्र में 3 लाख 90 हजार 394 मकान शामिल हैं।

जिला समाहरणालय के डीआरडीए सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाधिकारी उदिता सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल से 1 मई 2026 तक स्व-गणना का कार्य चलेगा, जिसमें गृहस्वामी अपने मोबाइल के माध्यम से जनगणना-2027 के निर्धारित पोर्टल पर जाकर स्वयं अपने मकान का डाटा अपडेट कर सकते हैं।

डीएम ने बताया कि इस चरण में कुल मकानों का कम-से-कम 30 प्रतिशत स्व-गणना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि 2 मई से 31 मई के बीच सरकारी प्रगणकों के भ्रमण के दौरान अद्यतन जानकारी उपलब्ध हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अवधि में शेष बचे मकानों की गणना प्रगणकों द्वारा की जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि मकानों की गणना पूरी होने के बाद मार्च 2027 से जनगणना का मुख्य कार्य शुरू होगा। जिलाधिकारी ने आम लोगों से अपील की कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें, स्वयं स्व-गणना करें और प्रगणकों को सही जानकारी देकर सहयोग करें, ताकि यह महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य सफल हो सके।

प्रेसवार्ता में उप विकास आयुक्त विजय कुमार पाण्डेय ने भी जनगणना को सफल बनाने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...