⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा में सामुदायिक चौपाल भवनों का उद्घाटन, गांव के लोगों को मिलेगा सार्वजनिक उपयोग का लाभl


Tahalka Aawaz आपकी आवाज 

रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास:- 

प्रखंड क्षेत्र के छह गांवों में शनिवार को सामुदायिक चौपाल भवनों का उद्घाटन राज्यसभा सदस्य भीम सिंह चंद्रवंशी द्वारा किया गया। ये भवन उनके सांसद निधि से चुटिया, परछा, यदुनाथपुर, नावाडीह खूर्द, उल्ली और नवारा गांवों में निर्मित किए गए हैं।

प्रत्येक चौपाल भवन की लागत लगभग सवा पांच लाख रुपये बताई गई है। उद्घाटन के बाद सभी गांवों में चौपाल का आयोजन भी किया गया।

इस दौरान सांसद ने कहा कि वे वोट मांगने नहीं आए हैं, बल्कि विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि बिहार में करीब 500 चौपाल भवन बनवाने का लक्ष्य है। इन भवनों का उपयोग ग्रामीण बैठक, सार्वजनिक कार्यक्रम, बारात स्वागत तथा युवाओं के कला प्रदर्शन के लिए किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि नौहट्टा एक सुदूरवर्ती प्रखंड है, जहां इन छह चौपाल भवनों के निर्माण से गांव के सामाजिक और सामुदायिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

मौके पर चेतना मंच के अध्यक्ष बबलू चंद्रवंशी, अरुण कुमार चौबे, बबलू पाठक, सुधीर चंद्रवंशी, राजेश्वर प्रसाद, प्रमोद चंद्रवंशी, भानू मिश्र, सीताराम चंद्रवंशी, रामप्रवेश चंद्रवंशी, श्रीराम सिंह, तरुण पांडेय, कुलदीप चौधरी, रोहित चंद्रवंशी, दारा राम, संतोष चंद्रवंशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...