⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा: कस्तूरबा दिवस पर छात्राओं ने बढ़ाया मान, सम्मानित हुईं मेधावी बेटियांl

Tahalka Aawaz आपकी आवाज 

रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास:- 

प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शनिवार को कस्तूरबा दिवस सह एलुमनी मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीईओ ब्रजेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर बीईओ ने कस्तूरबा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को पढ़ाई और खेल दोनों में मेहनत करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नौहट्टा कस्तूरबा विद्यालय की छात्राएं राज्य स्तर पर भी अपना परचम लहरा चुकी हैं।

कार्यक्रम में मैट्रिक परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को बोतल, बैग, मेडल आदि देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर वार्डन रौशन कुमारी, सुनीता, किरण, मनीता, सरोज, यशोदा, अंजनी, सुनीला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...