
रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास:-
नौहट्टा थाना क्षेत्र के दारानगर गांव में छेड़खानी और मारपीट के एक गंभीर मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी लड्डू खान को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, 31 दिसंबर को एक महिला ने अपनी बेटी के साथ छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाते हुए नौहट्टा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।
थानाध्यक्ष दीवाकर कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। आखिरकार पुलिस को सफलता मिली और उसे पकड़ लिया गया। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई तेजी से की जा रही है।
Post a Comment