⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई, श्रद्धालुओं ने लिया आदर्शों पर चलने का संकल्पl


 खबर: Tahalka Aawaz आपकी आवाज

चीफ एडिटर- रवि प्रकाश दुबे

नौहट्टा (रोहतास): प्रखंड क्षेत्र के नौहट्टा स्थित बीआरसी भवन के समीप भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का विधिवत पूजन किया गया तथा सुख-शांति की कामना की गई।

कार्यक्रम में समाजसेवी उज्ज्वल दुबे ने बताया कि वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया के दिन भगवान परशुराम की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान परशुराम ने 21 बार पृथ्वी को अत्याचारी राजाओं से मुक्त कराया था और वे आठ चिरंजीवियों में से एक हैं, जिन्हें आज भी पृथ्वी पर विद्यमान माना जाता है। उन्होंने अधर्म के विरुद्ध शस्त्र उठाकर धर्म की स्थापना की।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना कर उनके जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डाला। ब्राह्मण समाज के लोगों ने कहा कि ईश्वर की कृपा से ही मानव जीवन सफल होता है। साथ ही यह भी घोषणा की गई कि अगले वर्ष समाजसेवियों के प्रयास से भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।

अंत में भगवान परशुराम के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस मौके पर दीपक चौबे, रिशु पाठक, भानु प्रताप मिश्रा, अरुण चौबे, बबलू पांडेय, राकेश कुमार चौबे, दीपक दुबे, धर्मेंद्र दुबे, अनूप चौबे, सौरभ दुबे, पंचम तिवारी, संजय दुबे, अमरेश दुबे, चांद चौबे, जितेंद्र दुबे, राजेश उपाध्याय, राजकिशोर दुबे, अर्चित उपाध्याय, अमर तिवारी, नवनीत दुबे, अमित दुबे सहित कई लोग उपस्थित रहे।।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...