⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा- पशुओं की झोपड़ी में लगी आग, पांच पशुओं की मौतl


 

खबर: Tahalka Aawaz आपकी आवाज

चीफ एडिटर- रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा:


नौहट्टा थाना क्षेत्र के लोहारा स्थित सतबहिनी मंदिर के समीप रविवार की शाम अचानक आग लगने से पांच पशुओं की जलकर मौत हो गई, जबकि कई अन्य पशु झुलस गए।

जानकारी के अनुसार, झोपड़ी के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से निकली चिंगारी के कारण आग लगी, जो देखते ही देखते पूरी झोपड़ी में फैल गई।

इस घटना में संजू देवी के एक बछड़े की मौत हो गई, जबकि उनकी दो गाय और एक बछिया गंभीर रूप से झुलस गई हैं। वहीं अंशु कुमारी की एक बकरी और उसके दो बच्चों समेत रिंकू देवी की एक बकरी की मौके पर ही मौत हो गई।

आग लगते ही ग्रामीणों ने शोर मचाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था।

अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि पीड़ितों से आवेदन प्राप्त होने के बाद जांच कर उचित मुआवजा दिया जाएगा।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...