खबर: Tahalka Aawaz आपकी आवाज
चीफ एडिटर- रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास:-
पूर्व मंत्री श्रवण कुमार को जदयू विधायक दल का नेता चुने जाने की सूचना मिलते ही नौहट्टा प्रखंड में जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने नौहट्टा बाजार में मिठाइयां बांटीं और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर जश्न मनाया।
जदयू प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार चौबे ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सिपाही को बड़ी जिम्मेदारी मिली है, जिससे संगठन और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि श्रवण कुमार, जो मुख्यमंत्री के करीबी माने जाते हैं, को यह जिम्मेदारी मिलना पार्टी के लिए गर्व की बात है।
श्री चौबे ने श्रवण कुमार को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी ने सही व्यक्ति को सही जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा, “श्रवण बाबू नीतीश कुमार के सबसे पुराने और भरोसेमंद सिपाही हैं। 1995 से लगातार आठ बार नालंदा से विधायक बनकर उन्होंने जनता के बीच अपनी मजबूत पकड़ साबित की है। उनके नेतृत्व में विधानसभा में पार्टी की आवाज और बुलंद होगी।”
मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र दुबे, मुमताज अंसारी, प्रमोद चंद्रवंशी, लालू सिंह, अजीत कुशवाहा, शंभू राम, मनोज वर्मा, रामप्रताप ठाकुर, मूसा अंसारी, ममता देवी, अखिलेश सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment