⚡ ब्रेकिंग News

दिनारा में झाड़ियों से महिला का अर्ध शव बरामद, पहचान छिपाने की आशंकाl


 खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाज 

चीफ एडिटर- रवि प्रकाश दुबे दिनारा/रोहतास:- 

दिनारा थाना क्षेत्र के गौरा गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पुल के पास झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का अर्ध शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है, जब स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरामद शव का हिस्सा कमर से लेकर दोनों पैरों के घुटनों तक का है, जबकि शरीर का ऊपरी भाग और घुटनों के नीचे के पैर गायब हैं। इस तरह की स्थिति ने घटना को और भी रहस्यमय बना दिया है।

प्राथमिक आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने महिला की पहचान छिपाने और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शरीर के टुकड़े कर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया है।

पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही, महिला की पहचान के लिए गुमशुदगी के मामलों को भी खंगाला जा रहा है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू पर जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...