⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा प्रखंड के तिउरा गांव में नगर भ्रमण सह रथ यात्रा में उमड़े श्रद्धालुl


 खबर Tahalka Aawaz आपकी आवाज 

चीफ एडिटर- रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास:- 

नौहट्टा प्रखंड क्षेत्र के तिउरा गांव में आयोजित हनुमत प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के तहत बुधवार को नगर भ्रमण सह भव्य रथ यात्रा निकाली गई। इस आयोजन का नेतृत्व यज्ञ समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह, प्रधान यजमान ललु सिंह तथा अभिषेक सिंह ने किया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एवं भक्त शामिल हुए।

समिति द्वारा सुबह रथ यात्रा में शामिल होने की उद्घोषणा होते ही बड़ी संख्या में महिला-पुरुष यज्ञ स्थल पर पहुंच गए। रथ यात्रा ढोल-नगाड़ों, भक्ति गीतों और “जय श्री राम” व “हर-हर महादेव” के जयकारों के साथ प्रारंभ हुई। यात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर सर्वप्रथम बेराई धाम मंदिर पहुंची, जहां आचार्य सत्यव्रत यारुणि मिश्रा ने वनदेवी, हनुमान जी के चरण चिन्ह, ध्वज एवं घंटा का विधिवत पूजन कराया।

पूजन उपरांत रथ यात्रा गांव में प्रवेश कर दुर्गा मंदिर, शंकर जी मंदिर होते हुए पुरानी बंगला दुर्गा पूजा स्थल का भ्रमण करती हुई विभिन्न टोला-मोहल्लों से गुजरते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची। यज्ञ स्थल पर आचार्य विनय पाठक, सुरजीत मिश्रा, राहुल मिश्रा एवं धनंजय मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया। मंत्रों, भक्ति गीतों और भगवान के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस दौरान गांव के अनेक श्रद्धालुओं ने अपने-अपने दरवाजे पर रथ पर विराजमान हनुमान जी, चरण चिन्ह एवं घंटा का दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा स्वागत किया। भीषण गर्मी को देखते हुए दर्जनों भक्तों द्वारा यात्रा में शामिल लोगों के लिए शरबत व जलपान की व्यवस्था भी की गई।

मौके पर सरपंच पूजा देवी, पूर्व मुखिया नीलम देवी, बलराम सिंह, हरेंद्र सिंह, धनंजय सिंह, सुधीर सिंह, नरेंद्र सिंह, कौशल सिंह, वीर मोहन पासवान, नंद मोहन साह, प्रीतम कुमार, दशरथ कुमार, राहुल कुमार, राजेंद्र चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...