⚡ ब्रेकिंग News

रामगढ़ में वाहन जांच के दौरान शराब के साथ एक गिरफ्तारl


 खबर: Tahalka Aawaz आपकी आवाज 

शंकर कुमार गौंड/रामगढ़/रोहतास:- 

रामगढ़ थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1.08 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विकास कुमार (पिता– कृष्णा सेठ), ग्राम देवखेड़ा, थाना कोचस, जिला रोहतास के रूप में की गई है।

पुलिस द्वारा नियमित जांच के दौरान संदिग्ध स्थिति में उसे रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 1.08 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...