⚡ ब्रेकिंग News

अपराध नियंत्रण को लेकर कैमूर पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान जारी


 खबर: Tahalka Aawaz आपकी आवाज 

शंकर कुमार गौंड/कैमूर:- 


कैमूर जिले में अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से कैमूर पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की गहन जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर प्रमुख सड़कों, चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष रूप से जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान वाहन चालकों के कागजात, पहचान पत्र तथा संदिग्ध वस्तुओं की जांच की जा रही है, ताकि किसी भी अवैध गतिविधि पर समय रहते रोक लगाई जा सके।

अभियान के दौरान शराब तस्करी, अवैध हथियारों के परिवहन तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस ने आमजनों से अपील की है कि वे जांच के दौरान सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना को दें।

कैमूर पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था कायम रहे और आम लोगों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...