Tahalka Aawaz आपकी आवाज
चीफ एडिटर- रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास:-
नौहट्टा प्रखंड के अंतर्गत ग्राम तिउरा में चार दिवसीय हनुमत प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आज अंतिम दिन पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। पूर्णाहुति के साथ भव्य भंडारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
इस धार्मिक आयोजन का सफल संचालन मुख्य आयोजक कृष्ण बिहारी सिंह उर्फ लालू सिंह के नेतृत्व में किया गया। पूरे गांव में भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला और “जय श्री राम” व “जय बजरंगबली” के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा।
कार्यक्रम में ग्राम के सभी श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में हरेंद्र सिंह, बलराम सिंह, नंदन सिंह, नरेंद्र सिंह, धनंजय सिंह, मनोज सिंह, राम आशीष सिंह, अजीत सिंह, बृजमोहन पासवान, प्रभात चौधरी सहित कई लोगों का सराहनीय योगदान रहा।
विशेष रूप से डॉ. अशोक सिंह ग्राम कर्मा (इटीमा) द्वारा महावीर जी को 5 क्विंटल घी का लड्डू भोग के रूप में अर्पित किया गया, जिसे बाद में ब्राह्मणों, पंडितों एवं समस्त ग्रामवासियों के बीच प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया।
भंडारे में उमड़ी भारी भीड़ ने प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम की सफलता पर आयोजकों की सराहना की।
🙏 जय श्री राम | जय बजरंगबली 🙏

Post a Comment