⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा- अगलगी में पशु चारा जला, कई बीघे में नुकसानl


 खबर: Tahalka Aawaz आपकी आवाज 

चीफ एडिटर- रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास:- 

नौहट्टा थाना क्षेत्र के दारानगर में बुधवार की दोपहर अचानक लगी आग से कई बीघे में फैला पशु चारा जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

बताया जाता है कि आग की लपटें तेजी से फैलते हुए रेहटीया बधार तक पहुंच गईं। पछुआ हवा तेज होने के कारण आग बेलौंजा फुलवारी तक फैल गई, जहां रखे पुआल को भी आग ने अपनी चपेट में लेकर जला दिया।

इस दौरान स्थानीय किसान प्रयाग चौधरी ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर से आग के आगे जुताई कर दी, जिससे आग के फैलाव को रोकने में मदद मिली और बड़ा नुकसान टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। वहीं, थानाध्यक्ष दीवाकर कुमार ने बताया कि अग्निशमन दल को सूचना देकर मौके पर भेजा गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...