⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा- यदुनाथपुर के मटियांव खेल मैदान होगा अतिक्रमण मुक्त, बनेगी बाउंड्री वॉलl


खबर: Tahalka Aawaz आपकी आवाज

चीफ एडिटर- रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास:-

नौहट्टा प्रखंड के ग्राम पंचायत यदुनाथपुर अंतर्गत मटियाव स्थित नाग बाबा के समीप खेल मैदान को अब अतिक्रमण मुक्त कर सुरक्षित बनाया जाएगा। गुरुवार को जिला पार्षद सुदामा राम की अध्यक्षता में भूमि मापी कर निर्माण की रूपरेखा तय की गई।
यह कार्य जिला पार्षद मद से प्रस्तावित है, जिसके तहत मैदान की चारदीवारी (बाउंड्री वॉल) का निर्माण किया जाएगा। भूमि का सीमांकन करते हुए अतिक्रमणकारियों को स्थल खाली करने का निर्देश भी दिया गया।
📏 भूमि विवरण:
मौजा मटियाव, खाता संख्या 50, खेसरा संख्या 45
कुल रकबा – 3 एकड़ 14 डिसमिल
🗣️ जिला पार्षद सुदामा राम ने बताया कि ग्रामीणों और युवाओं की लंबे समय से मांग थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। बाउंड्री वॉल बनने से मैदान सुरक्षित होगा और बच्चों को खेलने के लिए बेहतर जगह मिलेगी।
⚽ साथ ही, इस मैदान में खेलकूद के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी सुगम होगा।
👉 मौके पर पंचायत प्रतिनिधि एवं कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे और इस पहल का स्वागत किया।
#नौहट्टा #खेलमैदान #विकास #बाउंड्रीवॉल #ग्रामीणविकास

 

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...