⚡ ब्रेकिंग News

बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी एक व्यक्ति गिरफ्तारl


बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की हैl 

खबर :Tahalka Aawaz आपकी आवाज 

चीफ एडिटर- रवि प्रकाश दुबे/पटना:- 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने मुख्यमंत्री आवास पर फोन कर धमकी दी थी। इसके बाद बिहार पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और तकनीकी ट्रैकिंग के जरिए आरोपी की लोकेशन साणंद (गुजरात) में पाई गई।

आरोपी की पहचान शेखर यादव (32 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बांका जिला का रहने वाला बताया जा रहा है और गुजरात में मजदूरी करता था। गुजरात पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया गया और अब बिहार पुलिस उसे अपने साथ लेकर आ रही है।

यह घटना उस समय हुई है जब हाल ही में, 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। फिलहाल, बिहार लाकर आरोपी से पूछताछ की जाएगी ताकि धमकी के पीछे की वजह और संभावित साजिश का पता लगाया जा सके।

इस मामले में सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं और मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...