⚡ ब्रेकिंग News

कैमूर- जनगणना-2027: स्व-गणना के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, डीएम ने की समीक्षा बैठक


 

 

खबर: Tahalka Aawaz आपकी आवाज 

शंकर कुमार गौंड/कैमूर:- 


भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत प्रारंभ हो रहे स्व-गणना (Self Enumeration) कार्य के प्रभावी, सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 को जिला पदाधिकारी, कैमूर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता सहित जिले के सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सबसे पहले स्वयं अपनी स्व-गणना सुनिश्चित करें और इसके बाद अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों एवं कर्मियों से भी शत-प्रतिशत स्व-गणना पूर्ण कराएं।

उन्होंने कहा कि जनगणना केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण से जुड़ा एक महत्वपूर्ण दायित्व है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी इस कार्य को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ करें, ताकि निर्धारित समय-सीमा के भीतर इसका सफल निष्पादन हो सके।

बैठक के दौरान जनगणना निदेशालय, बिहार, पटना से आए जिला समन्वयक आदर्श पाण्डेय ने स्व-गणना से संबंधित ऑनलाइन पोर्टल की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पोर्टल के उपयोग, डेटा प्रविष्टि की प्रक्रिया तथा अन्य तकनीकी पहलुओं पर प्रस्तुतीकरण देकर अधिकारियों को प्रशिक्षित किया।

अंत में जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को त्रुटिरहित एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...