⚡ ब्रेकिंग News

सासाराम में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई हैनिमैन जयंती, होम्योपैथी के सिद्धांतों को बढ़ावा देने का लिया संकल्पl



Tahalka Aawaz आपकी आवाज 


शंकर कुमार गौंड/सासाराम, 10 अप्रैल 2026:


होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ. सैमुअल हैनिमैन की जयंती के अवसर पर आज सासाराम शहर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न होम्योपैथिक चिकित्सक एवं दवा व्यवसायी एकत्रित हुए और इस दिवस को गरिमामय ढंग से मनाया।

कार्यक्रम का आयोजन निर्जला होम्योपैथिक क्लिनिक, कंपनी सराय, रौजा रोड नंबर-1 में किया गया। इस दौरान उपस्थित चिकित्सकों ने डॉ. हैनिमैन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. कामेश्वर सिंह ‘पंकज’, डॉ. अवधेश कुमार, डॉ. शशि कुमार, डॉ. राम लखन कुमार, डॉ. विशाल कुमार, डॉ. गुप्तेश्वर सिंह, डॉ. भोला सिंह, डॉ. एलबी सिंह, डॉ. आर.पी. सिंह, डॉ. निर्जला कुमारी, डॉ. अमल सिंह, डॉ. हेमंत कुमार एवं डॉ. सरोज कुमार उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि होम्योपैथी एक सरल, सुरक्षित एवं प्रभावी चिकित्सा पद्धति है, जो आज भी समाज के बड़े वर्ग को स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर रही है। उन्होंने बताया कि “समः समं समायति” का सिद्धांत आज भी चिकित्सा विज्ञान में अत्यंत प्रासंगिक है और लोगों को इस पद्धति को अपनाने के लिए प्रेरित करता है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...