⚡ ब्रेकिंग News

रोहतास में कांग्रेस का प्रदर्शन: हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला दहन, कार्रवाई की मांग


Tahalka Aawaz आपकी आवाज 

शंकर कुमार गौंड/सासाराम/रोहतास:

रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ पोस्ट ऑफिस चौराहा पर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश पांडे ने किया।

पुतला दहन के दौरान जिला अध्यक्ष जयप्रकाश पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के वरिष्ठ दलित नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पर की गई अभद्र टिप्पणी को कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि यह बयान न केवल व्यक्तिगत अपमान है, बल्कि दलित समाज के प्रति नफरत और घृणा को भी दर्शाता है, जिससे भाजपा की मानसिकता उजागर होती है।

कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि असम में कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा नेता बौखला गए हैं और इसी कारण इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।

नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस कार्यकर्ता आगे भी जोरदार विरोध प्रदर्शन करेंगे।

इस मौके पर राधा प्रसाद सिंह, रिंकू देवी (अध्यक्ष, महिला कांग्रेस), राजेश्वर कुशवाहा, मनीष चौबे, शमीम अंसारी, अभिमन्यु सिंह, धनंजय मेहता, वीरेंद्र कुशवाहा, मानस रंजन, विजय पाठक, तौफीक अहमद मकरानी, जोखन बिंद, जावेद अख्तर, धनंजय सिंह, ज्ञानचंद ओझा, दीपक शुक्ला, राजेश पांडे, पीयूष भारद्वाज, दीपक कुशवाहा, धनंजय ओझा, तेजपत्ति राम, रजनीश यादव, सुनील तिवारी, कामेश्वर तिवारी, ललित ठाकुर, सरोज बिंद, शत्रुघ्न पासवान, डीडी यादव, पप्पू पांडे, सगीर अहमद, संतोष सरवर आलम, मोहम्मद रिंकू, सुनील पांडे, सुग्गी पांडे, राम शंकर पांडे, संतोष जान्हवी, आलोक मेहता, रेयाज सलमानी, हसन निजामी, प्रवीण कुमार वर्मा, गेआस सलमानी सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


 

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...