खबर: Tahalka Aawaz आपकी आवाज
चीफ एडिटर रवि प्रकाश दुबे/पटना/बिहार:-
शपथ लेते ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी फुल एक्शन में नजर आ रहे हैं। मुख्य सचिवालय में पहली ही बैठक में उन्होंने साफ संदेश दे दिया—अब काम लटकाना नहीं चलेगा!
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि फाइलों की गति बढ़ाएं और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करें।
खास तौर पर भूमि विवादों को जड़ से खत्म करने पर जोर देते हुए सीएम ने कहा कि आम लोगों को अब थानों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
सरकार का फोकस अब सिर्फ कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर असर दिखाने पर है।

Post a Comment