⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा थाना क्षेत्र के अंतर्गत छिहंतर से प्रेमी संग विवाहिता लापता, एफआईआर दर्ज


Tahalka Aawaz आपकी आवाज 

रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास:- 

नौहट्टा, थाना क्षेत्र के छिहंतर गांव से एक विवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पति अर्जुन चौहान ने रविवार को थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दर्ज एफआईआर के अनुसार, अर्जुन चौहान मजदूरी के सिलसिले में बाहर रहता है। घर पर उसकी पत्नी अपनी सास के साथ रह रही थी। बताया गया कि 3 मार्च को विवाहिता अपने मायके जाने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन वह मायके नहीं पहुंची।

परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। पति ने गांव के ही एक युवक राहुल कुमार पर पत्नी को भगाने का आरोप लगाया है।

अर्जुन चौहान ने यह भी बताया कि उसकी शादी वर्ष 2019 में दिनारा थाना क्षेत्र के बीसी गांव में हुई थी।

इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, एक अन्य मामले में चौखड़ा गांव के तीन लोगों को बांड भरने के लिए अनुमंडल भेजा गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...