⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा थाना क्षेत्र के बलतुआ के ट्रांसफार्मर बोर्ड में लगी आग, ग्रामीणों की सूझ बूझ से टली बड़ी घटना


 

Tahalka Aawaz आपकी आवाज 

रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास:- 

नौहट्टा थाना क्षेत्र के शाहपुर बलतूआ पूर्वी छोर में सोमवार की सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण  ट्रांसफॉर्मर के जंक्शन बॉक्स में आग लग गई जिससे जक्शन बोर्ड धू-धू कर जलने लगा।

तत्काल जब ग्रामीणों ने यह देखा, तो तुरंत बिजली विभाग को फोन किया  जिसके बाद बिजली सप्लाई तुरंत काट दी गई।  ग्रामीणों के सतर्कता से बड़ी घटना होते होते बचा।

इसके पश्चात बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सॉर्ट शर्किट को ठीक किए। 

हालांकि ट्रांसफॉर्मर के अलावा किसी अन्य प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। बताया गया कि ग्रामीणों की तत्परता ने बड़ी घटना से बचा लिया । ग्रामीणों के अनुसार अगर समय रहते सतर्कता नहीं बरती जाती तो आग पास के फसल और गांव को काफी नुकसान पहुंचा सकता था। मामले में कनीय अभियंता किशलय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना के बाद विभाग के कर्मियों ने पहुंच कर शॉर्ट सर्किट को हटा दिया है। कोई नुकसान की सूचना नहीं है। शॉर्ट शर्किट कैसे लगी पता लगाया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...