⚡ ब्रेकिंग News

रोहतास में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा की तैयारी पूरी


Tahalka Aawaz आपकी आवाज 

शंकर कुमार गौंड/सासाराम:- 

23 केंद्रों पर 11,988 परीक्षार्थी होंगे शामिलl 

रोहतास: बिहार लोक सेवा आयोग, पटना द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (ADEO) प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर रोहतास जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

परीक्षा का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा। प्रथम चरण 14 एवं 15 अप्रैल, द्वितीय चरण 17 एवं 18 अप्रैल तथा तृतीय चरण 20 एवं 21 अप्रैल को संपन्न होगा। प्रत्येक दिन परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी।

प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक निर्धारित की गई है। परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से एक घंटे पूर्व तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

जिले में कुल 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 11,988 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

परीक्षा के सफल संचालन हेतु समाहरणालय के डीआरडीए सभागार में जिलाधिकारी उदिता सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार द्वारा सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की गई। इस दौरान अधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता एवं शुचिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर सभी अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने के लिए सभी केंद्रों पर सघन फ्रिस्किंग, बायोमेट्रिक सत्यापन तथा जैमर की व्यवस्था की गई है। साथ ही मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, स्मार्ट वॉच सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ-साथ व्हाइटनर, इरेज़र एवं ब्लेड जैसी वस्तुओं को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है।

प्रतिबंधित सामग्री के साथ पकड़े जाने पर अभ्यर्थी को परीक्षा से वंचित करने के साथ-साथ आगामी पांच वर्षों तक आयोग की परीक्षाओं से प्रतिबंधित किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, परीक्षा से संबंधित भ्रामक अथवा असत्य जानकारी फैलाने वालों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें तीन वर्षों तक परीक्षा से वंचित किए जाने का प्रावधान है।

परीक्षा के समन्वय एवं संचालन हेतु जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सुभाष कुमार को सहायक परीक्षा संयोजक नामित किया गया है।

परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष संख्या 06184-226093 एवं 06184-226072 है।

जिलाधिकारी ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...