खबर: Tahalka Aawaz आपकी आवाज
चीफ एडिटर- रवि प्रकाश दुबे) नौहट्टा/रोहतास:-
नौहट्ट थाना क्षेत्र के एक गांव से एक महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला के पति ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में आवेदन दिया है, जिस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलिआरी निवासी रघुबीर चौधरी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उनकी पत्नी रानी देवी 11 अप्रैल की सुबह करीब 6 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गईं। काफी खोजबीन के बावजूद उनका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
पीड़ित ने यह भी बताया कि घटना के दो दिन बाद एक युवक ने फोन कर खुद को झारखंड का निवासी बताया और महिला को अपने पास रखने की बात कही। साथ ही उसने शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद से परिजनों में भय और चिंता का माहौल है।
रघुबीर चौधरी ने आशंका जताई है कि उनकी पत्नी के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। उन्होंने पुलिस से शीघ्र कार्रवाई कर पत्नी की सकुशल बरामदगी की मांग की है।
थानाध्यक्ष दीवाकर कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।

إرسال تعليق