📰 Tahalka Aawaz | आपकी आवाज
📍 नौहट्टा (रोहतास)-
प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर में बुधवार को अंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जगदीश राम ने की, जिसमें जयंती को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर शाहपुर से यदुनाथपुर तक एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।
👉 तैयारी समिति का गठन
बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारी समिति का गठन किया गया। पदाधिकारियों का चयन इस प्रकार किया गया—
अध्यक्ष: रवि राज
उपाध्यक्ष: मंगल पासवान
प्रभारी: उदय कुमार उरांव
सचिव: अक्षय राम
महासचिव: बसंत कुमार
कोषाध्यक्ष: श्रीराम कुमार
सूचना मंत्री: अमन कुमार
👉 बैठक में उपस्थित लोग
इस अवसर पर पूर्व प्रमुख रमेंद्र राम, रामबचन राम, मिथलेश कुमार रवि, सुदामा चौधरी, अजित कुमार, शर्मा राम, सनोज कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment