⚡ ब्रेकिंग News

बौलिया हाईस्कूल की छात्रा रिया कुमारी सम्मानित, टॉप-10 में बनाई जगह


 📰 Tahalka Aawaz | आपकी आवाज

📍 नौहट्टा (रोहतास)-

नौहट्टा प्रखंड क्षेत्र के बौलिया हाईस्कूल में बुधवार को मेधावी छात्रा रिया कुमारी को स्कूल प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया। रिया ने जिला स्तर पर टॉप-10 में स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सुमेर सिंह ने कहा कि बौलिया हाईस्कूल का इतिहास स्वर्णिम रहा है और यहां के छात्र देश-विदेश में उच्च पदों पर आसीन हैं। उन्होंने रिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनसे विद्यालय को काफी उम्मीदें हैं और वह आगे चलकर बड़े मुकाम हासिल करेंगी।
👉 एनसीसी कैडर के रूप में भी पहचान
रिया एक बेहतरीन एनसीसी कैडर भी हैं। शिक्षकों ने बताया कि उनके पास सभी विषयों पर मजबूत पकड़ है और वे जिस भी क्षेत्र में जाएंगी, उसमें सफलता हासिल करेंगी।
👉 शिक्षकों ने दिए मार्गदर्शन
शिक्षकों ने रिया को सलाह दी कि वह अपनी रुचि के अनुसार क्षेत्र का चयन कर पूरी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने बताया कि बारहवीं के बाद सेना, इंजीनियरिंग और मेडिकल जैसे कई क्षेत्रों में उनके लिए अवसर खुले हैं।
👉 परिवार का पूरा सहयोग
रिया के पिता नाकेश भूषण ने कहा कि वे अपनी बेटी को जहां तक पढ़ना चाहेंगी, वहां तक पढ़ाएंगे और उनकी पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने देंगे।
🎉 कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधन द्वारा रिया को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर कृष्ण मोहन तिवारी, रविंद्र कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...