⚡ ब्रेकिंग News

शराब घोटाला केस: नवीन केडिया की जमानत पर फैसला सुरक्षित, 7 अप्रैल को आएगा निर्णय

 


📰 Tahalka Aawaz | आपकी आवाज

📍 रांची | संवाददाता

📅 बुधवार, 1 अप्रैल 2026

रांची में चर्चित शराब घोटाला मामले में आरोपी कारोबारी नवीन केडिया की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो चुकी है। एसीबी की विशेष अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब इस मामले में 7 अप्रैल को निर्णय सुनाया जाएगा।

👉 गिरफ्तारी और आरोप

छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी नवीन केडिया को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 11 मार्च 2026 को गिरफ्तार किया था। उस पर झारखंड में निम्न गुणवत्ता की देसी शराब की आपूर्ति करने का गंभीर आरोप है।

गिरफ्तारी के बाद एसीबी ने उसे 5 दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी।

👉 वारंट और फरारी की कहानी

एसीबी ने 2 जनवरी 2026 को कोर्ट से वारंट जारी करने का अनुरोध किया

8 जनवरी को वारंट जारी हुआ

उसी दिन गोवा से केडिया को हिरासत में लिया गया

गोवा अदालत से 4 दिन की ट्रांजिट बेल मिली

12 जनवरी को पेश होना था, लेकिन वह फरार हो गया

लगातार समन के बावजूद पेश नहीं होने पर एसीबी ने दोबारा वारंट लिया और अंततः उसे गिरफ्तार कर लिया।

👉 20 मई 2025 से जारी जांच

इस बहुचर्चित मामले की जांच 20 मई 2025 से लगातार जारी है।

मामले में निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे समेत डेढ़ दर्जन से अधिक आरोपियों को अब तक गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

👉 कई आरोपियों को मिल चुकी है डिफॉल्ट बेल

90 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल नहीं होने के कारण कई आरोपियों को डिफॉल्ट बेल मिल चुकी है।

⚖️ अब पूरे मामले में 7 अप्रैल को आने वाले अदालत के फैसले पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...