Tahalka Aawaz | आपकी आवाज
✍️ रवि प्रकाश दूबे
📍 सासाराम | 01 अप्रैल 2026
पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच संभावित आपूर्ति संकट को लेकर रोहतास जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। समाहरणालय में प्रधान सचिव, ग्रामीण विकास विभाग सह प्रभारी सचिव रोहतास, पंकज कुमार की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, एलपीजी गैस आपूर्ति, प्रवासी श्रमिकों की स्थिति एवं उर्वरक की उपलब्धता पर विस्तृत चर्चा की गई।
👉 एलपीजी आपूर्ति पर सख्त निर्देश
जिले में लंबित एलपीजी गैस सिलेंडरों का बैकलॉग हर हाल में अगले 2 दिनों के भीतर खत्म करने का निर्देश दिया गया।
सभी गैस कंपनियों, विशेषकर इंडियन ऑयल को आपसी समन्वय के साथ आपूर्ति तेज करने के आदेश दिए गए हैं।
👉 कालाबाजारी पर बड़ा प्रहार
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस की जमाखोरी, कालाबाजारी या अधिक कीमत वसूलने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
दोषी एजेंसियों और व्यक्तियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
👉 घरेलू सिलेंडर के गलत इस्तेमाल पर सख्ती
होटल, ढाबा, दुकानों एवं अन्य व्यावसायिक संस्थानों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।
उल्लंघन करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
⚠️ प्रशासन की अपील:
आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे गैस की कालाबाजारी की सूचना तुरंत प्रशासन को दें और नियमों का पालन करें।

Post a Comment