खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl
शंकर कुमार गौंड/सासाराम/रोहतास:
दिनांक: 27 अप्रैल 2026
सासाराम एवं डेहरी को आधुनिक, सुव्यवस्थित और पर्यावरण के अनुकूल शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। “सासाराम एवं डेहरी आयोजना क्षेत्र 2045” के ड्राफ्ट मास्टर प्लान (चरण-5) का प्रस्तुतीकरण सोमवार को समाहरणालय रोहतास स्थित डीआरडीए सभाकक्ष में आयोजित बैठक में किया गया।
बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी रोहतास-सह-अध्यक्ष, आयोजना क्षेत्र प्राधिकार द्वारा की गई। इसमें सासाराम विधायक श्रीमती स्नेहलता कुशवाहा, डेहरी विधायक श्री राजीव रंजन सिंह (सोनू सिंह), सांसद प्रतिनिधि, विधान परिषद प्रतिनिधि, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग ऑर्गेनाइजेशन (TCPO, बिहार) के विशेषज्ञों समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और हितधारक मौजूद रहे।
7 चरणों में तैयार होगा मास्टर प्लान
यह मास्टर प्लान कुल सात चरणों में लागू किया जाएगा, जिसमें वर्तमान में यह 5वें चरण (ड्राफ्ट प्लान) में है।
आम लोगों और जनप्रतिनिधियों से सुझाव लिए जाएंगे
6वें चरण में संशोधन और BUPD बोर्ड से मंजूरी
7वें चरण में अंतिम स्वीकृति और प्रकाशन
क्या है खास इस प्लान में?
मौजूदा भूमि उपयोग (Existing Land Use) का विस्तृत अध्ययन
भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित भूमि उपयोग (Proposed Land Use)
आवास, अर्थव्यवस्था, पर्यटन और धरोहर संरक्षण पर फोकस
पर्यावरण संतुलन को प्राथमिकता
इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष जोर
बेहतर सड़क नेटवर्क और कनेक्टिविटी
आधुनिक परिवहन व्यवस्था
भौतिक और सामाजिक अवसंरचना का विकास
ट्विन सिटी’ के रूप में विकसित होंगे सासाराम-डेहरी
बैठक में सासाराम और डेहरी को “ट्विन सिटी” के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव की सराहना की गई। यह पहल क्षेत्र को भविष्य में एक हाईटेक, सुव्यवस्थित और बेहतर जीवनशैली वाला शहर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


إرسال تعليق