⚡ ब्रेकिंग News

रोहतास में शेरशाह महोत्सव–2026 की तैयारी तेज, 21–22 मई को होगा भव्य आयोजनl


 

खबर: tahalka Aawaz आपकी आवाज 

शंकर कुमार गौंड/सासाराम/रोहतास:- 

आज 15 अप्रैल 2026 को जिला पदाधिकारी रोहतास श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में शेरशाह महोत्सव–2026 के सफल आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस वर्ष शेरशाह महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव 21 एवं 22 मई 2026 को आयोजित होगा।

महोत्सव के पहले दिन सासाराम रेलवे स्टेशन से महान शासक शेरशाह सूरी के मकबरे तक आकर्षक प्रभातफेरी निकाली जाएगी, जिसमें छात्र, अधिकारी और आमजन भाग लेंगे। इसके अलावा शेरशाह सूरी के व्यक्तित्व एवं ऐतिहासिक योगदान पर आधारित मुशायरे और गोष्ठियों का आयोजन भी किया जाएगा।

विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता आयोजित कर छात्रों को शेरशाह सूरी के जीवन और आदर्शों से अवगत कराया जाएगा। वहीं युवाओं के लिए रील प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

21 और 22 मई को न्यू स्टेडियम, फजलगंज में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आम जनता को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शेरशाह सूरी के मकबरे की भव्य सजावट और समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य कर महोत्सव को सफल एवं यादगार बनाने का आह्वान किया।

बैठक में अधिकारियों को समयबद्ध तैयारी, सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...