खबर: Tahalka Aawaz आपकी आवाज
रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास:-
प्रखंड क्षेत्र के टीपा स्टेडियम में बुधवार को ग्राम रक्षा दल के दलपतियों का 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ मनोरमा कुमारी, थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार, बीपीआरओ अमनदीप सिंह, जिला परिषद सदस्य सुदामा राम एवं उप प्रमुख रबिन्द्र राम ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर बीडीओ मनोरमा कुमारी ने बताया कि यह प्रशिक्षण पंचायती राज विभाग बिहार के निर्देश पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रखंड की सभी पंचायतों से ग्राम रक्षा दल के सदस्य भाग लेंगे।
वहीं ग्राम रक्षा दल के प्रदेश महामंत्री कमलेश कुमार राय ने बताया कि नौहट्टा प्रखंड में कुल 355 सदस्य हैं, जिनका चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान सरकार की सभी गाइडलाइंस का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
प्रशिक्षण देने के लिए रॉकी कुमार उपस्थित रहे। इस मौके पर मुखिया उमाशंकर चन्द्रवंशी, पूर्व प्रमुख रमेंद्र राम, पूर्व उप प्रमुख विनय पासवान, ग्राम रक्षा दल के प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार राम, जदयू प्रखंड अध्यक्ष दीपक चौबे, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू सिंह सहित गौतम कुमार, मिथलेश कुमार, रवि, शैलेन्द्र सिंह, रामाशीष कुमार, संतोष कुमार, सनोज कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।

إرسال تعليق