खबर: Tahalka Aawaz आपकी आवाज
शंकर कुमार गौंड/कुदरा/कैमूर:-
कुदरा थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24.300 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सूरज कुमार बिंद (पिता– सुरेंद्र प्रसाद बिंद), ग्राम तेंदुआ, थाना रामगढ़ एवं संजय प्रसाद केसरी (पिता– क्रांति प्रसाद केसरी), ग्राम फकराबाद, थाना कुदरा, जिला कैमूर के रूप में की गई है।
पुलिस द्वारा नियमित वाहन जांच के क्रम में संदिग्ध स्थिति में मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्तियों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 24.300 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसके बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही जब्त शराब और मोटरसाइकिल को थाने में सुरक्षित रखा गया है।

إرسال تعليق