Tahalka Aawaz | आपकी आवाज
📍 नौहट्टा (रोहतास) | संवाददाता
नौहट्टा प्रखंड क्षेत्र के चुटिया थाना अंतर्गत नावाडीह खुर्द गांव के निवासी विमलेश चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ उसकी पत्नी द्वारा मारपीट का मामला दर्ज कराया गया था। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मंगलवार देर शाम उसे गिरफ्तार कर लिया।
👉 पहले भी करता था मारपीट
सूत्रों के मुताबिक, विमलेश चौधरी पर परिवार के सदस्यों—मां, बहन और पत्नी—के साथ अक्सर मारपीट करने का आरोप है। घटना के बाद वह कई बार झारखंड भाग जाता था।
👉 पुलिस की कार्रवाई
थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया और बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Post a Comment