दिनांक- 14/03/2026 दिन- रविवार
Tahallka Aaeaz आपकी आवाजडेहरी- आज राष्ट्रीय स्वर्ण कल्याण मोर्चा के तत्वाधान में यूजीसी के खिलाफ जन चेतना रैली के माध्यम से मोदी सरकार को चेतावनी देते हुए है स्वर्णों ने कहा कि यूजीसी के खिलाफ हम अपनी अस्तित्व की रक्षा केलिए लड़ते रहेंगे इसके साथ ही स्वर्ण जिंदाबाद सनातन जिंदाबाद, क्षत्रिय जिंदाबाद, ब्राह्मणवाद जिंदाबाद जय भवानी जय श्री राम और जय परशुराम के नारों के साथ शुभारंभ किया गयाl कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोर्चा के अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी ने कहा की यूजीसी के द्वारा स्वर्णों को केवल दमन ही नहीं बल्कि उनको कुचलने का प्रयास किया जा रहा है बल्कि अगली पीढ़ी जो शिक्षा लेने के लिए कॉलेज में जा रही है उसे अपराधी घोषित करने पर लगी हुई है कहा कि कभी ब्राह्मणवाद तो कभी ठाकुरवाद,, सनातन और मनुवाद को अभिशाप बताया जाता है, और इसके सहारे स्वर्ण को अपमानित किया जाता है राजन राज ने कहा कि स्वर्ण को विशेष उद्देश्यों से गाली देना या उनके अस्तित्व को समाप्त करने का षड्यंत्र चल रहा है, हम यह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे यूजीसी के काले कानून को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसे वापस लेना ही होगाल अधिवक्ता मनीषा दुबे ने बताया कि यह कानून कहीं ना कहीं हमें नीचा दिखाने एवं हमारे आने वाली पीढियां एवं यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले बच्चों के शोषण एवं उनके पारिवारिक अस्तित्व के दमन की नीति हैl कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष परमहंस सिंह ने किया और इस कार्यक्रम को संजय सिंह, वाला श्रीकांत तिवारी, राजीव कुमार, ललित कुमार सिंह, आदि ने संबोधित कियाl कार्यक्रम में स्वर्ण समाज के द्वारा मिष्ठान व पानी का व्यवस्था भी किया गया थाl कार्यक्रम में समाज के पंडित विनय मिश्रा अध्यक्ष संतोष सिंह मुन्ना सिंह सीमल सिंह अधिवक्ता मनोज कुमार मनोज अज्ञानी पंकज सिंह अनूप सिंह अनिल मिश्रा मनु पांडे पंकज ओझा राणा प्रतापजी सिंह शंभू सिंह आलोक सिंह गोपाल सिंह छोटू कुमार विशाल सिंह सहित अन्य सभी स्वर्ण समाज के लोग उपस्थित रहेl

إرسال تعليق