⚡ ब्रेकिंग News

रामनवमी एवं झांकी को लेकर नौहट्टा प्रखंड में प्रशासन पूरी तरह सतर्क निकाला गया फ्लैग मार्चl


 तहलका आवाज – आपकी आवाज

नौहट्टा (रोहतास):

रामनवमी एवं झांकी को लेकर नौहट्टा प्रखंड में प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को पूरे प्रखंड क्षेत्र में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च का नेतृत्व थानाध्यक्ष दिवाकर ने किया। इस दौरान पुलिस निरीक्षक अनामिका कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक रविकांत कुमार, मनोज कुमार, जितेन्द्र तिवारी, मुन्ना पाण्डे, पुलिस ट्रेनिंग निरीक्षक मोहम्मद इजाज अहमद सहित अन्य पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।

फ्लैग मार्च नौहट्टा बाजार सहित विभिन्न गांवों और प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान आम लोगों से शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही, प्रशासन ने साफ संदेश दिया कि किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की इस पहल से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना हुआ है और लोग भी रामनवमी को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...