Tahalka Aawaz आपकी आवाज
नौहट्टा (रोहतास):
चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर नौहट्टा प्रखंड के शाहपुर मैदान में बुधवार की रात भव्य जागरण का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन नवयुवक संघ, देवी मंदिर शाहपुर द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम का उद्घाटन समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, उपाध्यक्ष गणेश प्रसाद एवं अन्य सदस्यों ने फीता काटकर किया। इसके बाद अतिथियों को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
जागरण में गायिका सलोनी कुमारी, गायक पीयूष राज एवं लवली गुप्ता ने अपने भक्ति गीतों से माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। वहीं एंकर खालिद ने मंच का संचालन करते हुए कार्यक्रम को आकर्षक बनाए रखा। देवी गीतों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते और भक्ति में लीन नजर आए।
आयोजकों के अनुसार, चैत्र नवरात्रि के दौरान क्षेत्र में धार्मिक और सकारात्मक वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से इस जागरण का आयोजन किया गया।
इस मौके पर मुखिया राम प्रवेश पासवान, पैक्स अध्यक्ष चंद्रीप महतो, जदयू प्रखंड अध्यक्ष दीपक चौबे, मुखिया उमा चंद्रवंशी, उप मुखिया दीपक गुप्ता, रामचंद्र साव, राजन कुमार, जितेंद्र कुमार, गुड्डू सिंह, पूर्व बीडीसी अजीत कुमार, बबन कुमार, संतोष कुमार, राहुल कुमार, नगमाणी कुमार, मनीष शर्मा, अभिषेक कुमार, रंजन गुप्ता, चिंटू, मुसाफिर सिंह, अखिलेश कुमार, प्रकाश कुमार सहित पूजा समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Post a Comment