Tahalka Aawaz आपकी आवाज
सासाराम (रोहतास)- रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। रोहतास जिला के जिलाधिकारी उदिता सिंह एवं पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार द्वारा संयुक्त आदेश जारी कर विधि-व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं।
🔹 बड़ी संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात
जिले के 275 स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है
334 दंडाधिकारी एवं 314 पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति
भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
अनुमंडलवार तैनाती:
सासाराम: 170 स्थान – 191 दंडाधिकारी, 179 पुलिस पदाधिकारी
डेहरी: 55 स्थान – 63 दंडाधिकारी, 62 पुलिस पदाधिकारी
बिक्रमगंज: 50 स्थान – 58 दंडाधिकारी, 51 पुलिस पदाधिकारी
इसके अलावा:
14 वरीय दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी गश्ती दल में
थाना स्तर पर बाइक गश्ती
चेनारी, नोखा, नासरीगंज और रोहतास में अतिरिक्त तैनाती
🔹 प्रशासनिक सतर्कता और निगरानी
सभी BDO, CO और थानाध्यक्ष को लगातार संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण का निर्देश
सादे लिबास में पुलिसकर्मी भीड़ में नजर रखेंगे
असामाजिक तत्वों की पहचान कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश
🔹 सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी
जिला साइबर सेल और सोशल मीडिया टीम सक्रिय
अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी
🔹 कंट्रोल रूम और आपात व्यवस्था
जिला नियंत्रण कक्ष 26 मार्च से जुलूस समाप्ति तक सक्रिय
हेल्पलाइन नंबर: 06184-226072 / 226096
तैनात सुविधाएं:
क्विक रिस्पांस टीम
वज्रवाहन
अग्निशमन दल
एम्बुलेंस
🔹 जुलूस मार्ग को लेकर सख्ती
जुलूस के लिए तय मार्ग का कड़ाई से पालन अनिवार्य
बिना अनुमति नए मार्ग या जुलूस पर रोक
सभी अनुमंडल पदाधिकारी और पुलिस अधिकारियों को समन्वय का निर्देश
🔹 ग्रामीण स्तर पर भी चौकसी
चौकीदार एवं दफादार को सक्रिय रहकर सूचना देने का निर्देश
किसी भी तनाव की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना
🔹 प्रशासन की अपील
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ रामनवमी मनाएं तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

Post a Comment