⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा प्रखण्ड में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकली भव्य शोभायात्रा और झांकियांl

 


तहलका आवाज | आपकी आवाज

नौहट्टा (रोहतास)

रामनवमी के पावन अवसर पर नौहट्टा थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रखंड में भव्य शोभायात्रा एवं आकर्षक झांकियां निकाली गईं। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की विधिवत आरती के साथ किया गया। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा शोभायात्रा एवं झांकियों का विधिवत संचालन प्रारंभ किया गया।

कड़ी सुरक्षा में संपन्न हुआ कार्यक्रम, प्रशासनिक अधिकारियों को किया गया सम्मानित

शोभायात्रा को लेकर प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। नौहट्टा थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार तथा

उप थाना प्रभारी अनामिका कुमारी के नेतृत्व में कार्यक्रम स्थल पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिसके कारण पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहने से कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष तथा बजरंग दल के सचिव उज्वल कुमार दूबे की ओर से ड्यूटी में तैनात सभी प्रशासनिक पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

इस आयोजन में बजरंग दल के अध्यक्ष आकाश गुप्ता, सचिव उज्ज्वल दुबे, उपाध्यक्ष रवि गुप्ता, अमरेश दुबे, आर्यन सिंह, सत्य प्रकाश गुप्ता, अभिषेक साहू, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, अंकित कुमार चंद्रवंशी, शिवकुमार सहित कई कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...